Search This Blog

Thursday, 12 May 2011

समर्पित



शीतल ठंडी पुरवाई 
लेके मीठी याद है आई 
उस उमस भरी तीखी धुप में 
बारिश की फुहार सी 
मिश्री सी मीठी बोली 
पड़ी थी मेरे कानो में 
शरमा के तब सिमटी थी 
उन यादों में 
नीले आँचल में छूप के
मुस्काई थी मन ही मन में 
पुलकित हो तब खो 
गयी थी ख्वाबों में 
कोयल की सुरीली कूक पर
हर्षित हो .. कांपते अधरों से
चूम गयी थी मोगरे को 
मनमोहिनी उसकी खुशबू से 
सराबोर हो ओत प्रोत हो गयी
झूमने लगी पत्तियों की 
सरसराहट से 
प्रीत के रंग में रंग के 
हो गयी तब समर्पित मैं....!


~१२/०५/२०११~



Tuesday, 10 May 2011

उम्मीद


ज्यों ही तुमने आने का मन बनाया
मेरा मन मयूर थिरकने लगा

मेरे आकाश के टुकड़े पर
बादल ने अपना राज़ जमाया

अरमानों के पंख लगा
बांवरा मन उड़ने लगा

सूखे बंजर ह्रदय मन में
उम्मीदों का फिर फूल खिला

क्या पता इस बार
बरस ही जाए जी भर कर .....!

07/05/2011


Missing 'U'


                              
Meandering path of varied h’es
we hoped to walk hand in hand
yo’ on a bicycle
me sitting in front
lovely daffodils smiled
and winked
as we pass them thro’gh
we sat beside
an old barren well
hearing the echo of o’r
heartbeats dr’mming together
lying on the gro’nd with
the blades of grass ‘nderneath

we saw the vario’s pattern
forming by the clo’ds.
somewhere near zephr bro’ght
in the intoxicating
smell of earth freshly
sprinkled with water..
forcing to ret’rn to
d’llness witho’t yo’..

Missing 'U'

Thursday, 28 April 2011

वो ....

उसने कहा एक दिन 
लगता कहाँ काजल अच्छा 
लगती तो हैं आँखें 
काजल से प्यारी 

एक मदमाती सुबह बोला 
लगती कहाँ हो तुम सुन्दर
तुमसे जुड़ा, लगता मैं 
अपने को सुन्दर 

उस खनकती शाम वो बोला
नज़रों के सामने रहो न रहो 
बसती तुम अब 
दिलों दिमाग में मेरे 

बोला मुझसे फिर वो 
यह आत्मा थी अधूरी 
जान कर तुमको
हो गयी पूरी ....!

~२८/०४/२०११~ 

Thursday, 21 April 2011

‘मैं’ और ‘तुम’


मैंने तुम्हारी किसी बात से
कब किया था इनकार
तुमने चलो कहा
मैं चल पड़ी
तुमने उडो कहा
मैं उड़ चली
तुमने रुको कहा
मैं रुक गयी
रुक गयी थी ना मैं ?
देखा था ना तुमने?
लेकिन सच से कैसे
करते हम इनकार ?
ना तुम रुक पाए
ना मैं रुक पायी
तन रुक गए
मन नहीं रुके
सोच रुक गयी
भावना कहाँ रुकी ?
तुम अपने रास्ते चल दिए
मैं अपने रास्ते....
लेकिन सच यह है
तुम मेरे साथ आ गए
मैं तुम्हारे साथ हो ली
तब मैं ‘मैं’ कहाँ रही
मैं तुम हो गयी
तुम ‘तुम’ कहाँ रहे
तुम मैं बन गए
अब
तुम मैं हूँ, और
मैं तुम.

~२१/०४/२०११~

Wednesday, 6 April 2011

ताज़ा याद


ताज़े मोगरे कि पहली खुशबू
महका गयी आँगन मेरा
उससे जुडी मीठी बातें
याद  करा गयी आज सवेरे ...

कोयल की मधुर आवाज़
कुहुक उठी बगिया में आज
कारे कोवे की कांव कांव
लागी प्यारी जैसे साज़ ..

सतरंगी फुलवारी से सजे
जैसे दुल्हन सी बगियाँ मेरी
शर्माए मुस्काए लहलहाए
भँवरे और पवन के संग ..

प्रेम का वो मधुर एहसास
जाग गया  जीवन में आज
भर गया आँचल मेरा
खुशियों की माला सा....

~०६/०४/२०११~~

Saturday, 2 April 2011

वेदना


रोऊँ मैं याद कर  अपना भीगा आँचल
जो कभी था मेरी आँखों का तारा
इक कदम भी न बढाता
थामे बगैर हाथ मेरा
आज पथरा गयी हैं आँखें
उस चौराहे उस आँगन को निहारते
जहाँ गूंजती थी कभी
‘माँ माँ’ की मधुर आवाज़ ...

यह आँख बंद होने से पहले
साँसों कि डोर टूटने से पहले
एक बार करा जा मुझे
माँ , होने का वो मधुर एहसास ..!

~01/04/2011~